विकास भवन सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन के सभागार में आहूत किसान दिवस के अवसर पर किसान परिषद की ओर से विष मुक्त खेती नशामुक्त गाँव अभियान से जन-जन को जोड़ने का आवाहन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी व संचालन उप कृषि निदेशक टी०पी०शाही ने किया,कृषि विभाग की ओर से बुधवार को विकास भवन के सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें महामहिम राज्यपाल की ओर से जनपद के पांच उत्कृष्ट अनाज उत्पादकों को पुरस्कृत किये जाने के बाद कृषि विभाग की ओर से भी उन्हें स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया,आयोजित किसान दिवस में किसानों को संबोधित करते हुए किसान परिषद प्रदेश संयोजक संजीव श्रीवास्तव ने विष मुक्त खेती नशामुक्त गाँव विषयक पर चर्चा करते हुए कहा की खेती किसानी में अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों के उपयोग तथा बहुतायत में रासायनिक कीटनाशक दवाओं के प्रयोग से अनाज व सब्जियां विषैली होती जा रही हैं विष के प्रभाव में मानव जीवन पर संकट गहराता जा रहा है हम असाध्य बीमारियों से ग्रसित हो रहें हैं तथा नशा हमारे जन जीवन को भी प्रभावित कर रहा है इसपर नियंत्रण न लगाया गया तो हालात भयावह होंगे।
पर्यावरणविद संजीव श्रीवास्तव ने विष मुक्त खेती नशामुक्त गाँव अभियान से सभी किसानों से जुड़ने का आग्रह किया तथा श्री अन्न उत्पादन के लिए आवाहन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के अलावा कृषि विभाग व विकास विभाग से जुड़े हुए प्रशासनिक अधिकारी , प्रधान संगठन प्रवक्ता धीरेंद्र शर्मा , जीत बहादुर थारू व समाजसेवी समेत सैंकड़ों किसान उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जेपी आंदोलन से विधानसभा तक: आठ बार विधायक रहे रामगोविन्द चौधरी की पूरी राजनीतिक कहानी

रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…

42 minutes ago

चोरी की कोशिश या हादसा? फार्म हाउस के रोशनदान में युवक की मौत से मचा हड़कंप

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…

55 minutes ago

नाबालिग ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप, शादी का भरोसा देकर कई बार दुष्कर्म का दावा

सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…

1 hour ago

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

1 hour ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

1 hour ago

रांची में मौसम का रौद्र रूप! 60 KM की रफ्तार से चली हवा, पेड़-पोल उखड़े; KG से 12वीं तक स्कूल बंद

झारखंड में मौसम का कहर! तेज हवा में पेड़ और बिजली के पोल गिरे, स्कूल…

2 hours ago