Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूरी दुनिया में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध आवश्यक: प्रो. संगीता पांडेय

पूरी दुनिया में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध आवश्यक: प्रो. संगीता पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
परिसर मे वृक्षारोपण के पश्चात उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए प्रो. संगीता पांडेय ने कहा कि पर्यावरण को बचाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस की थीम ‘प्लास्टिक वर्सेज प्लैनेट’ निर्धारित किया गया है। जो यह दिखाता है कि अब यह आवश्यक है कि पूरी दुनिया में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाय है। उन्होंने कहा कि क्योंकि धरती से लेकर समुद्र तक किसी न किसी रूप में प्लास्टिक के माध्यम से होने वाला प्रदूषण बहुत ही घातक प्रभाव डाल रहा है। जिसके विध्वंसकारी परिणाम भविष्य में देखने को मिल सकतें हैं।
इस अवसर पर विभाग के डॉ.मनीष पांडेय सहित सभी शिक्षक, शोध छात्र और विद्यार्थीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments