दिल्ली ब्लास्ट पर भड़के बलूच नेता मीर यार बलोच, कहा — ‘यह पाकिस्तान की ओर से भारत को युद्ध का ऐलान’

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। लाल किला के पास दिल्ली में हुए आतंकी धमाके और उसके बाद श्रीनगर में हुए विस्फोट पर बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता मीर यार बलोच ने कड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि भारत में हुए ये हमले “पाकिस्तान की ओर से युद्ध की घोषणा” जैसे हैं। मीर यार ने पाकिस्तान के पिछले 78 वर्षों के इतिहास, आतंकवाद और राजनीतिक-आर्थिक अस्थिरता पर भी तीखा प्रहार किया।

‘पाकिस्तान आतंकवाद छोड़ने वाला नहीं’ — मीर यार

मीर यार बलोच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बलूचिस्तान के संसाधनों के शोषण पर आधारित है और उसकी सेना दशकों से आतंकवादी संगठनों को पनाह और प्रशिक्षण देती रही है। उनके अनुसार, पाकिस्तान एक बार फिर भारत में 1990 के दशक जैसी स्थिति पैदा करने की तैयारी में है।

भारत को इजरायल जैसी निर्णायक कार्रवाई करने की सलाह

बलूच विश्लेषकों का हवाला देते हुए मीर यार ने कहा कि पाकिस्तान का आतंकवाद रोकने का कोई इरादा नहीं है, इसलिए भारत को इजरायल की तरह “बड़े पैमाने पर निर्णायक जवाब” देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान भारत के साथ एक महीने का भी सीधा सैन्य टकराव नहीं झेल पाएगा।

अफगानिस्तान में भारत को सैन्य एयरबेस बनाने का सुझाव

मीर यार बलोच ने सुझाव दिया कि भारत को अफगानिस्तान में बगराम समेत कम से कम दस अतिरिक्त हवाई अड्डे बनाने चाहिए, ताकि वहां से पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य अभियानों को अंजाम दिया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान को डिफेंस सिस्टम और लंबी दूरी की मिसाइलें मुहैया कराने की भी वकालत की।

भारत-बालूच-अफगान त्रिपक्षीय सम्मेलन की मांग

मीर ने कहा कि दिल्ली और काबुल को मिलकर एक भारत-अफगानिस्तान-बलूचिस्तान त्रिपक्षीय सम्मेलन आयोजित करना चाहिए, ताकि पाकिस्तान द्वारा छेड़े गए आतंकवाद और प्रॉक्सी युद्ध का प्रभावी समाधान निकाला जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि बलूच नेताओं को भारत बुलाना “पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील” साबित होगा। मीर के मुताबिक, भारत और अफगानिस्तान में स्थायी शांति तभी संभव है जब बलूचिस्तान एक स्वतंत्र राष्ट्र बने।

Karan Pandey

Recent Posts

वंदे मातरम विधेयक 2026: राष्ट्रीय सम्मान या अनिवार्य देशभक्ति? संसद में घमासान, संविधान पर छिड़ी बड़ी बहस

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में जुलाई 2026 का मानसून सत्र केवल…

9 hours ago

कांग्रेस के बीना देश में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

संगठन को मजबूत करने की कांग्रेसियों ने बनाई रणनीति सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)कांग्रेस की सरकार के…

10 hours ago

समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अश्वनी गौड़ का भव्य स्वागत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अश्वनी गौड़ के प्रथम…

10 hours ago

तख़्त पर बैठी वृद्ध महिला की गिरने से मौत परिजनों मे शोक की लहर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र बरहज अंतर्गत एक गाँव की वृद्ध महिला की तख्त से…

11 hours ago

राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बीबीएयू का शानदार प्रदर्शन

प्रथम उपविजेता के साथ 'बेस्ट मेमोरियल' पुरस्कार भी जीता लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव…

11 hours ago

अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, छह लीटर कच्ची शराब बरामद

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर…

11 hours ago