बलिया की महिला पहलवान सुरभि ने कानपुर की काजल को दिखाया आसमान

32 वां दो दिवसीय शरद पूर्णिमा मेला

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के देवामन दुर्गा मंदिर परिसर में 32 वें दो दिवसीय शरद पूर्णिमा मेला के दूसरे दिन रविवार को दो दर्जन से अधिक कुश्ती के मुकाबले हुए। पहलवानों ने अपने दांवपेंच व कला कौशल से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। महिला कुश्ती में बलिया केसरी सुरभि सिंह ने कानपुर की काजल को चित्त किया।
मेला व कुश्ती का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा व भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण मेला हमारे गांव की सभ्यता और संस्कृति की पहचान है। वर्षो पूर्व से यह ग्रामीण मेला लग रहा है। मेले हमारे जीवन में हर्ष, आनंद, उमंग, उल्लास, प्रेम, शांति, संतुष्टि तथा खुशियों का संचार करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेले, त्यौहार और उत्सव हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। मेले सांस्कृतिक रूप से सभी को समृद्धि प्रदान करते हैं। इन मेलों से सामाजिक सहयोग, समरसता, सौहार्द तथा भाईचारा बढ़ता है। कुश्ती के दर्शनीय मुकाबलों में बगहा के कैलाश ने बलिया के रमेश, पिपरा के बबलू ने भतउरा के उमेश, बगहा के जितेंद्र ने बलिया के लालू को आसमान दिखाया। संचालन प्रिंस शुक्ल ने किया। इस दौरान बीडीसी सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, रमाकांत पांडेय, मंडल महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, पूर्व बीडीसी अनवर अंसारी, मुनीब प्रसाद, पिंकू खरवार, मुकेश यादव, विजय श्रीवास्तव, चुन्नु मिश्र आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

एसएनसीयू में 36 और पीआईसीयू में 20 बच्चे भर्ती, दो कम वजन वाले नवजातों के…

44 minutes ago

मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का आंदोलन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान…

50 minutes ago

मुकदमे में नाम आने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, एक घंटे बाद सुरक्षित उतरा

शिकायत पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह बताते…

57 minutes ago

दो दिन मारपीट का आरोप तीसरे दिन गढ़ी थूक चटवाने की कहानी CCTV में नहीं मिला सबूत

पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…

2 hours ago

धान खरीद में तेजी लाने के लिए डीएम सख्त, केंद्र प्रभारियों को दी चेतावनी

102 केंद्रों पर 537 किसानों से खरीदा गया 2,416 मीट्रिक टन धान, लक्ष्य 2.32 लाख…

2 hours ago