हाई मास्ट लाइट की रोशनी से जगमगायेगा बलिया

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। ओएनजीसी फ्रंटियर बेसिन देहरादून CSR के सौजन्य से संस्था आरुही विकास संस्थान(AVS) द्वारा जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज के मार्गदर्शन में जनहित में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिले के चिन्हित स्थानों पर हाईमास्ट लाइट स्थापित की गई इन लाइटों के लगने से स्थानीय लोगों को रात के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था का लाभ मिलेगा संस्था के सहयोग से माल्देपुर मोड़ मिनी औद्योगिक क्षेत्र बनरही (दो लाइट), चंद्रशेखर उद्यान (एक लाइट) और पुलिस लाइन बलिया में हाई मास्ट लाइटें स्थापित की गईं इन क्षेत्रों में अंधेरे की समस्या दूर होने से आमजन यात्री, दुकानदार और स्थानीय निवासी राहत महसूस कर रहे हैं। पुलिस लाइन में स्थापित हाई मास्ट लाइट की अपर पुलिस अधीक्षक ने सराहना की और कहा कि इस प्रकार के विकास कार्य जनपद में किए जाने चाहिए जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी इस अवसर पर आरुही विकास संस्थान की टीम और स्थानीय लोग उपस्थित रहे संस्था के पदाधिकारी अखिलेश सिंह तथा लवकुश यादव ने बताया कि इस पहल से रात्रि के समय आवागमन में आसानी होगी और लोगों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्य के लिए ओएनजीसी तथा आरुही विकास संस्थान का आभार जताया और कहा कि यह सुविधा लंबे समय से आवश्यक थी यह CSR पहल न केवल शहर के विकास में मददगार होगी बल्कि सामाजिक सरोकार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगी

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

7 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

8 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

8 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

8 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

8 hours ago