Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबलिया: जनाड़ी तिराहे पर दो बुलेट बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की...

बलिया: जनाड़ी तिराहे पर दो बुलेट बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। एनएच-31 से जनेश्वर मिश्र सेतु जाने वाले मार्ग पर स्थित जनाड़ी तिराहे के पास गुरुवार अपराह्न दो बुलेट मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार नगवा निवासी 32 वर्षीय अखिलेश पांडेय अपने मित्र अवनीश ओझा के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जनाड़ी तिराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बुलेट मोटरसाइकिल से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

दूसरी बाइक पर बिसेनीडेरा निवासी 20 वर्षीय कुनाल सिंह सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

पुलिस की तत्परता

दुघर्टना की आवाज सुनकर तिराहे पर तैनात पुलिस पिकेट के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उठाया गया। एंबुलेंस के इंतजार के बजाय पुलिस ने निजी वाहन से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़े – भागलपुर में नंदिनी स्वीट हाउस पर छापेमारी, सैंपलिंग को लेकर उठे सवाल

अस्पताल में एक की मौत

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अखिलेश पांडेय को मृत घोषित कर दिया। उनकी असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

गंभीर रूप से घायल कुनाल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

तेज रफ्तार बनी कारण?

पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की भिड़ंत को हादसे का कारण माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने जनाड़ी तिराहे पर वाहनों की अधिक रफ्तार को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/?m=1#google_vignette

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments