
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। क्रिटिकल गैप विकास योजना 2024-25 के अंतर्गत जिला कारागार में कौशल विकास हेतु बेकरी उत्पाद प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना के लिए ₹ 390800.00 की धनराशि स्वीकृत की है। यह कार्य लोक निर्माण विभाग, प्रान्तीय खण्ड, संत कबीर नगर द्वारा पूर्ण किया जाएगा।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल इसी प्रयोजन के लिए किया जाएगा और इसका उपयोग 31 मार्च, 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि कार्य में प्रयोग की जाने वाली सामग्री/उपकरणों का क्रय सुसंगत स्टोर, परचेज नियमों व जेम पोर्टल के तहत किया जाएगा।
More Stories
नावालिका को बलेरो ले गई :पुलिस पर हैं सत्ता के दबाव में आरोपी छोड़ने जैसे गंभीर आरोप
जनता के हक के लिए होगा संघर्ष-विजय रावत
युवक की गोवा में मौत गांव में कोहराम