बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस हिंदुत्व काे मजबूत बनाने का लिया संकल्प

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के बाबागंज में अयोध्या विवादास्पद बाबरी ढांचा विध्वंस की बरसी पर बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस मनाया। बाबागंज के रघुपुरवा में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शाैर्य दिवस कार्यक्रम के दाैरान हिंदूत्व की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला सयोंजक अनूप मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुआ कहा की 6 दिसंबर 1992 के दिन राम-जन्मभूमि को बाबरी से मुक्ति दिलाने के लिए सैंकड़ों कारसेवकों ने जो शौर्य दिखाया आखिरकार वो शौर्य फलीभूत हुआ वो लड़ाई हम सब भगवान राम की कृपा से जीत गए और ये शौर्य दिवस सार्थक हुआ जिस की विजय गाथा स्याही से नहीं बल्कि ख़ून से लिखी गई थी।
बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष पवन जायसवाल ने जाति पात का भेदभाव मिटाकर सकल हिंदू समाज की एकता और सामाजिक समरसता का वातावरण बनाने की दिशा में कार्यकर्ताओं से सक्रिय प्रयास करने की अपील की। प्रखंड सयोंजक मनीष जायसवाल ने इस माैके पर हर घर से कम से कम एक सदस्य काे बजरंग दल से जुड़ने का आग्रह करते हुए राम के काम में हाथ बंटाने की अपील की। इस अवसर पर जिला सयोंजक ने 6 दिसंबर 1992 काे बाबरी ढांचा विध्वंस की घटना काे याद करते हुए इस दिन काे हिंदुओं के शाैर्य तथा इतिहास का दाग मिटने वाला दिन बताया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय अध्यक्ष सुमित पटेल , प्रखंड मंत्री ओम प्रकाश तिवारी, खण्ड सयोंजक राहुल वर्मा , पूर्व प्रखण्ड कार्याध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव व भारी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

rkpshomnath

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

5 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

5 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

6 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

6 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

6 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

9 hours ago