लखीमपुर पलिया मार्ग पर सड़क के किनारे खड्ड में मिली युवक की लाश, परिवार में कोहराम
बहराइच/ लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में रिश्तेदारी में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने गए युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर घर पर बहराइच सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवारी जन सुलाने के लिए लखीमपुर रवाना हो गए हैं। युवक की मौत का कारण सड़क हादसा बताया जा रहा है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के धनावा बकैना गांव निवासी प्रदीप कुमार की लाश व बाइक जनपद लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर पीलीभीत मार्ग पर आदिलपुर गांव के निकट खड्ड में पड़ी मिली। राहगीरों ने युवक की लाश और बाइक देख तत्काल डायल 112 पुलिस टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ़्तीश करते हुए शव की पहचान शुरू की। इस दौरान मृत युवक की पहचान खैरीघाट थाना क्षेत्र के धनावा बकैना गांव निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि प्रदीप कुमार जनपद लखीमपुर किसी रिश्तेदारी में गया हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। उधर यह सूचना घर पहुंची तो यहां कोहराम मच गया, परिवार के लोग लखीमपुर रवाना हो गए हैं।
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…
सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…