Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपलिया को 72 रनों से हराकर बड़ीहारी की टीम बनी विजेता

पलिया को 72 रनों से हराकर बड़ीहारी की टीम बनी विजेता

किंग स्पोर्टिग़ क्लब के तत्वावधान में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

चहनियां/चंदौली (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के नैढी गांव में किंग स्पोर्टिग़ क्लब के तत्वावधान में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ीहारी ग़ाज़ीपुर की टीम ने 72 रनों की बड़े अंतर से पलिया चंदौली की टीम को हरा दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख चहनियां उपेन्द्र सिंह गुड्डू और विशिष्ट अतिथि आकाशवाणी वाराणसी के एनाउंसर राकेश यादव रौशन थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ीहारी की टीम ने 10 ओवरों में 192 रन बनाए, जिसके जवाब में बल्लेबाजी करते हुए पलिया की टीम ने मात्र 120 रन ही बना पाई। इस तरह बड़ीहारी की टीम विजेता बनी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद आरिफ़ को को दिया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि उपेन्द्र सिंह गुड्डू और विशिष्ट अतिथि राकेश यादव रौशन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुरुआत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलने से तन मन का विकास होता है। आज खेल को कैरियर के रूप में अपनाकर लोग देश दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि राकेश यादव रौशन ने कहा कि गांव की मिट्टी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उनको प्लेटफार्म प्रदान करने की जरूरत है। गांव से निकलकर अनेक लोग आज राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का परचम लहरा रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष इमरान अहमद ने अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन फ़ौजी मनमौजी ने और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष फ़जलू अहमद ने किया।
इस अवसर पर रमेश सिंह, अवधेश उपाध्याय, प्रधान रामाशीष यादव, बीडीसी राजेश यादव, इरशाद अहमद, रविन्द्र, कमरुज्जमा आदि लोग मुख्य रुप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments