650 लाख से लगेंगे बड़हलगंज को विकास के पंख

बड़हलगंज/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) विकास के क्रम में नगर पंचायत बड़हलगंज में गुरुवार को 27? कार्यों का शिलान्यास वर्चुअल रुप से नगर विकास मंत्री एके शर्मा द्वारा किया गया।
गुरुवार को नगर पंचायत के सभागार में आयोजित शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री सृजन योजना अंतर्गत कुल 27 कार्यों का शिलान्यास किया गया। वर्चुअल रुप से संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में, समस्त नगर निकायों का तेजी से विकास हो रहा है। नगर की सड़कों, गलियों के साथ ही पार्क, गौशाला, पथ प्रकाश सहित अन्य विभिन्न योजनाओं का सफल संचालन कर विकास को गति प्रदान की जा रही है। चेयरमैन प्रीति उमर ने कहा कि नगर का विकास होने के बाद लगातार बड़हलगंज को विकास के पथ पर अग्रसर किया जा रहा है। नगर के समस्त गलियों में लाइट व्यवस्था, साफ सफाई के साथ ही समस्त वार्डों में सड़क, नालियां, तालाब आदि का निर्माण व मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि बड़हलगंज के विकास के क्रम में साढ़े छः करोड़ की लागत से कुल 27 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। जिससे पुराने नगर के साथ ही सीमा विस्तार में शामिल क्षेत्रों का भी विकास होगा। इस दौरान ईओ शिवकुमार, सभासद वीरेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, दीपक गौड़, रामदास मद्धेशिया, राजीव मिश्रा, राकेश राय, लक्ष्मण साहनी, अमूल्य चतुर्वेदी, ऋषि कुमार, रवि साहनी, संजय सोनकर, जितेंद्र पासवान, सुदीप वर्मा, अमरनाथ उमर, तबस्सुम बानो, सुरेश उमर, दिलीप निगम, कृष्णा गुप्ता सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

9 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

12 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

12 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

12 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

12 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

12 hours ago