Monday, February 23, 2026
Homeआजमगढ़मन बढों ने तोड़ी डीह बाबा व काली माँ की प्रतिमा

मन बढों ने तोड़ी डीह बाबा व काली माँ की प्रतिमा

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) जहानागंज थाना क्षेत्र के असोना गांव में शनिवार की रात शरारती तत्वो ने गांव में लगी डीह व काली की प्रतिमा तोड़ दीया, जिसे लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है। लोगों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही जहानागंज की पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने गांव के लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। संदेह में पुलिस ने गांव के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। धार्मिक भावना भड़काने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments