Categories: Uncategorized

सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 87% परीक्षार्थी रहे उपस्थित

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को तहसील के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में संपन्न हो गई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
तहसील क्षेत्र में कुल चार परीक्षा केंद्र गांधी इंटर कॉलेज, दादर डिग्री कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज तथा बंशीबाजार इंटर कॉलेज पर परीक्षा आयोजित की गई। कुल 2000 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1743 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 253 अनुपस्थित रहे। सुबह से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों की चहल-पहल देखने को मिली।
परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने कड़े कदम उठाए। केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। हर परीक्षा केंद्र पर आठ कांस्टेबल, दो महिला कांस्टेबल तथा एक उप निरीक्षक की तैनाती की गई थी।
परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश से पूर्व कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का मिलान करने के साथ ही मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को केंद्र के बाहर ही जमा कराया गया।
परीक्षार्थियों ने केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। अभ्यर्थियों ने बताया कि केंद्रों पर पेयजल, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था थी, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार, सीओ सिकंदरपुर, एसएचओ सिकंदरपुर, खेजुरी, पकड़ी क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक तथा लगातार भ्रमण करते रहे। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया।

rkpshomnath

Recent Posts

दर्शक हिंदी वाला, कमाई हिंदी से… फिर इंटरव्यू अंग्रेजी में क्यों?

दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…

1 hour ago

हिंदी की नई उड़ान: संविधान की राजभाषा से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के डिजिटल युग तक

हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…

1 hour ago

गांव के खेल मैदान से जीत का मंच: क्रॉस कंट्री में अभिषेक-खुशबू का जलवा

तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…

2 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

5 hours ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

6 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

23 hours ago