Categories: Uncategorized

अमरवाड़ी व रोटरी क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 152 मरीजों का हुआ इलाज

आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर एस सी तिवारी ने कहा- गरीबों को हर हाल में मिलेगी सुविधा

गरीबों की सेवा ही रोटरी क्लब का मुख्य दायित्व रोटेरियन प्रदीप सिंह

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )जनपद के कोपागंज व्लाक के नौसेमर ग्राम पंचायत में अमरवाणी पुनर्वास केंद्र ताजोपुर मऊ के सफल परियोजना के अंतर्गत रोटरी क्लब मऊनाथभंजन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में तकरीबन 152 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गई।

नौसेमर गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का विधिवत फीता काटकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष डॉ एससी तिवारी ने किया। यहां पर मऊ जनपद के सुप्रसिद्ध डॉक्टर सतीश चंद्र तिवारी , साई हॉस्पिटल के डॉ. अजीत सिंह , दांत के डॉ. असगर अली सिद्दीकी ने तकरीबन 152 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा प्रदान किया।
कैंप में बच्चों को नियमित देखरेख कैसे की जाए डॉक्टर अजीत सिंह द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में जानकारी दी गई । डॉक्टर एससी तिवारी द्वारा कैंप में उपस्थित लोगों को दैनिक स्वास्थ्य की देखरेख कैसे की जाए के विषय पर जानकारी दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा ही रोटरी का मुख्य दायित्व है ऐसे में इनके लिए स्वास्थ्य शिविर लाभ प्रद साबित होगा।

स्वास्थ्य कैंप में डायोसिस आफ वाराणसी‌ के सह निदेशक फादर प्रेम, राजेश सिंह यादव , जयप्रकाश, मुन्नू जी, विजय कृष्ण यादव, राजेश गिरी, पवन, अनीता एवं आरती कैंप में पूर्ण रूप से सहयोग दिए। सीएससी केंद्र कोपागंज से सीपीएम नीलम चौहान भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

दर्शक हिंदी वाला, कमाई हिंदी से… फिर इंटरव्यू अंग्रेजी में क्यों?

दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…

2 hours ago

हिंदी की नई उड़ान: संविधान की राजभाषा से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के डिजिटल युग तक

हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…

2 hours ago

गांव के खेल मैदान से जीत का मंच: क्रॉस कंट्री में अभिषेक-खुशबू का जलवा

तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…

2 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

6 hours ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

6 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

24 hours ago