बी.एड. काउंसलिंग: पहले चरण में छूटे अभ्यर्थी अब दूसरे व तीसरे चरण में ले सकेंगे भाग

75000 में मात्र 25000 ने करायी काउंसलिंग

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा) महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय,बरेली ने पहले चरण की बीएड काउंसलिंग में छूटे प्रदेशभर के लगभग 50000 अभ्यर्थियों को राहत दी है । यह अभ्यर्थी दस अक्तूबर से शुरू होने जा रही दूसरे चरण की काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकेंगे । आखिर दिन शनिवार तक 25000 अभ्यर्थियों ने ही काउंसलिंग में हिस्सा लिया है। जिसमें से 23000 से अधिक ने कॉलेजों में सीटें लॉक की।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से पहले चरण की काउंसलिंग में 01 से 75000 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। प्रथम चरण की समाप्त हुई काउंसिलिंग में मात्र 25000 अभ्यर्थियों ने ही भाग लिया। जिसका प्रमुख कारण राज्य के कई ऐसे विश्वविद्यालय हैं जिन्होंने स्नातक अन्तिम वर्ष का परिणाम ही जारी नही किया है। तो अभ्यर्थी किस आधार पर काउंसलिंग में भाग लेते।
ऐसे हालात में परेशान अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे दूसरे चरण की काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकते जो 18 अक्तूबर तक चलेगी।
विश्वविद्यालय से मिल रही खबरों के अनुसार यदि दूसरे चरण में विश्वविद्यालय स्नातक के परिणाम जारी नहीं करते हैं तो अभ्यर्थी तीसरी काउंसलिंग में भाग सकतें हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

संत कबीर नगर में नकली गोल्ड से 8 लाख की ठगी, होमगार्ड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर…

1 hour ago

संयुक्त राष्ट्र से इज़राइल–अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने की मांग, ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को…

1 hour ago

गोरखपुर में 1 अप्रैल को निकलेगी भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, कायस्थ विकास परिषद की घोषणा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कायस्थ…

2 hours ago

बलिया में सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त, 15 दिन में सुधार नहीं तो रुकेगा वेतन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद बलिया की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने…

2 hours ago

सिकंदरपुर में शिक्षा जागरूकता के लिए निकला बाइक जुलूस, बच्चों को बांटी गई शैक्षिक सामग्री

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सीओ सिकंदरपुर कार्यालय में तैनात कांस्टेबल सुनील शाह की पहल पर…

2 hours ago

ग्वालियर में मनोज वर्मा बने भारतीय पत्रकार संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष

ग्वालियर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने मनोज वर्मा को ग्वालियर जिला इकाई…

2 hours ago