हर्ष फायरिंग को लेकर आजमगढ़ एसपी ने दिए सख्त निर्देश

कहा एफआईआर के साथ निरस्त होंगे लाइसेंस और जब्त होंगे असलहे

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) मुबारकपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हर्ष फायरिंग के एक मामले में दर्ज हुई एफआईआर, के तहत पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने भी इस मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाया है
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल, हर्ष फायरिंग की घटना को संज्ञान में लेते हुए लाइसेंसी असलहा धारक की पहचान कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।इस वर्ष इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है। हालांकि हर्ष फायरिंग की घटना बीते वर्ष की बताई गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने लाइसेंसी असलहाधारियों को चेताया है कि मांगलिक अवसरों या फिर इस तरह के किसी भी मामले में हर्ष फायरिंग की घटना संज्ञान में आई तो, असलहा धारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के साथ ही असलहा लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे तथा जिस क्षेत्र में ऐसी घटना हुई तो संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गोताखोर की मौत पर बवाल: कार्रवाई और नौकरी की मांग को लेकर चक्का जाम, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक

बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…

2 hours ago

07 फरवरी 2026 पंचांग: शनि देव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…

2 hours ago

यूजीसी नेट-जेआरएफ में डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन

दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…

3 hours ago

तेज रफ्तार बनी हादसों की वजह, सिकंदरपुर में दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…

4 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचान, मलेशिया की एमएसयू से हुआ रणनीतिक करार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…

4 hours ago

सीआरपीएफ जवान का ग्राम सभा में ऐतिहासिक स्वागत, ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा भारत माता की जय

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…

4 hours ago