Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआयुष्मान भवः मेले का हुआ आयोजन

आयुष्मान भवः मेले का हुआ आयोजन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। निचलौल विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा रामनगर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जनमानस को स्वास्थ्य जैसी जरूरी सेवाओं का लाभ देने के उद्देश्य से रविवार की दोपहर आयुष्मान भवः मेले का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभय शंकर उर्फ बबलू सिंह ने फिता काटकर मेले का शुभारंभ किया है। इस दौरान मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित किया गया साथ ही उन्हे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया ।
आयुष्मान भवः अभियान के क्रम में स्वास्थ्य शिविर मेले में तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर राजेश कुमार मौर्य द्वारा गांव के दर्जनों लोगो का स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा वितरित किया गया साथ ही मरीजों को बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सलाह भी दिया। इस दौरान संजय कुमार, पवन, अजीम, व नर्मदा देवी सहित आशा बहने भी शामिल रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments