Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। शुक्रवार को विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सर्व सेवा संस्थान रसडी के द्वारा कोथ गांव में जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गॉव के व्यक्तियों को ऑखों की सुरक्षा, देख-भाल, कारण एवं ऑखों के रोशनी के प्रति जारूक करना। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सिंधराज ने बताया कि आज हम इतने आधुनिक हो रहे है कि मोबाइल एवं टी वी पर ज्यादा समय व्यतीत कर रहे है इसका कारण यह है कि ऑनलाइन प्लेटफार्म ज्यादा विकसीत हो चुका है। जिसके कारण हमारे देश के व्यक्तियों एवं बच्चों में निकट दृष्टि दोष देखा जा रहा है। इसे चिकित्सीय भाषा में मायोपिया कहते हैं, इसमें दूर की चीजों को स्पष्ट रूप से देखने में परेशानी आती है। हमारे देश के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आज भी अपने ऑखों की देख-रेख के बारे में लोगों को जानकारी का अभाव है। वह अपनी ऑखों को सही से देख-रेख नही करते है जिसके फलस्वरूप ऑख की बीमारी हो जाती है। संस्थान का यह प्रयास है कि लोगों का ऑख सम्बन्धी बीमारी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाय साथ ही उपचार अवगत कराया जाय। इस अवसर पर सुनिल कुमार प्रजापति, नागेन्द्र यादव, पवन, अरविन्द्र, प्रिंस एवं डी एड विशेष शिक्षा-श्रवण बाधिता व बौद्धिक अक्षमता के छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता प्रजापति ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments