Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति अंतर्गत महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम

मिशन शक्ति अंतर्गत महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिला कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत कुसमौनी, बैकुठपुर (देवरिया) में मिशन शक्ति – बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिलाओं व किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट मंशा सिंह ने महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने तथा एनीमिया की रोकथाम पर जोर दिया। वहीं मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल ने सर्वाइकल और स्तन कैंसर जैसी बीमारियों की रोकथाम व समय पर जांच की महत्ता बताई। सूत्रों के माध्यम से महिलाओं व किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर स्वस्थ एवं सशक्त जीवन के लिए प्रेरित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments