Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविश्व कुष्ठ रोग दिवस पर जागरूकता रैली

विश्व कुष्ठ रोग दिवस पर जागरूकता रैली

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्व सेवा संस्थान नवरत्नपुर द्वारा विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, कोथ ग्राम सभा के आस पास के क्षेत्रों में किया गया। कार्यक्रम का संचालन सिंधराज द्वारा किया गया। सिंधराज ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कुष्ठ रोग गंभीर स्वास्थ्य समस्या रही है। इस बीमारी के बारे में लोगों में पहले की अपेक्षा अब जागरूकता और उपचार के बारे में जानकारी बढ़ी है, जिसके चलते इसके मामलों में अब काफी कमी आई है। परन्तु ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में इस बीमारी व रोग के बारे में आज भी अज्ञानता है। जिससे वह इस बीमारी का सही इलाज नही करा पातेे है, जिससें उन्हे आम मनुष्यों की तरह जीवन जीने में काफी तकलिफों का सामना करना पड़ता है। कुष्ठ एक संक्रामक रोग है जो विशेषकर हाथ-पैर या त्वचा पर गंभीर विकृत घाव का कारण बनता है, कुछ लोगों में ये तंत्रिकाओं की क्षति का कारण भी बनता है। कुष्ठ रोग सदियों से चली आ रही बीमारी है, लेकिन यह बहुत संक्रामक नहीं होता है। अनुपचारित कुष्ठ रोग से पीड़ित किसी व्यक्ति की नाक और मुंह से निकलने वाली बूंदों के निकट और बार-बार संपर्क में आने के कारण ही इसका संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। वयस्कों की तुलना में बच्चों में कुष्ठ रोग होने की आशंका अधिक होती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वर्ष का थीम ’कुष्ठ रोग को हराओ’ रखा है। सर्व सेवा संस्थान का यह प्रयास है कि लोगों को इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाय इस लिए संस्थान इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती रहती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments