Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलू- ताप घात के लक्षण व बचाव को लेकर हुई जागरूकता बैठक

लू- ताप घात के लक्षण व बचाव को लेकर हुई जागरूकता बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश हीट एक्शन प्लान के तहत लू- ताप घात के लक्षण व बचाव को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें लू-ताप घात के लक्षण एवं बचाव के उपाय बताए गए। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने बचाव से संबंधित पोस्टर एवं स्लोगन युक्त पोस्टर का भी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद ,राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के नोडल डा. राजेश चंद गुप्ता, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, शिवमूर्ति राय, कृपाशंकर, मनीष सिंह, प्रदीप कुशवाहा ,संजय कुमार, रामबरन यादव, वंदना वर्मा इत्यादि शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संरचना एवं प्रस्तुति डॉ. राधेश्याम व मनोरमा रानी ने संयुक्त रूप से किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments