विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, अपर जिला जज विकास गोस्वामी की अध्यक्षता में तहसील सभागार धनघटा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा द्वारा किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए अपर जिला जज विकास गोस्वामी ने कहा कि हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद तंबाकू के इस्तेमाल से होने वाले हेल्थ प्रॉब्लम के बारे में जागरूकता फैलाना हैl इस दिन संयुक्त राष्ट्र समेत कई वैश्विक संगठन मिलकर दुनिया भर में तंबाकू के इस्तेमाल को कम कैसे किया जाएl इस पर नई नई रणनीतियां तैयार करते हैंl विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक हर साल दुनिया भर में लगभग 3.5 मिलीयन हेक्टेयर जमीन तंबाकू गाने के लिए इस्तेमाल में ली जाती हैl जिसकी वजह से प्रतिवर्ष 200000 हेक्टेयर जंगलों से पेड़ों की कटाई होती है। वर्ल्ड नो टोबैको डे 2023 की थीम है ‘हमें खाने की आवश्यकता है तंबाकू की नहीं’l इस थीम के जरिए डब्ल्यूएचओ किसानों को तंबाकू उगाने की जगह ज्यादा से ज्यादा अनाज उगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा हैl यह अभियान सरकार से तंबाकू उगाने पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाने की अपील भी करता है।
शिविर का संचालन कर रहे नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक विकास गोस्वामी एवं पराविधिक स्वयंसेवक बलदेव प्रसाद, लल्लन समेत तमाम तहसीलकर्मी एवं अन्य आम जनमानस मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मऊ में भीषण सड़क हादसा: अयोध्या से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पेड़ से टकराई, 40 घायल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…

3 hours ago

देवरिया में युवक की निर्मम हत्या, गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला शव, इलाके में सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…

4 hours ago

UP STF खुलासा: सॉल्वर गैंग के जरिए 50 लोग बने सरकारी कर्मचारी, दिव्यांग कोटे में बड़ा फर्जीवाड़ा

UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…

5 hours ago

RCB vs SRH: विराट कोहली की मैच जिताऊ पारी, जीत के बाद अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…

5 hours ago

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

7 hours ago