Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधिक सेवा दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता शिविर एवं निकली रैली

विधिक सेवा दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता शिविर एवं निकली रैली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तीनों तहसीलों में विधिक सेवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज विकास गोस्वामी की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार खलीलाबाद में विधिक सेवा दिवस मनाया गया।
श्री गोस्वामी द्वारा बताया गया कि जनपद न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यालय स्थित है उक्त कार्यालय में उपस्थित होकर कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति किसी भी प्रकार का विधिक सहायता प्राप्त कर सकता है। विधिक सेवाओं जैसे ऐसे निर्धन व्यक्ति जो अपने मुकदमें की पैरवी करने में असमर्थ हैं उनको प्राधिकरण के तरफ से अधिवक्ता की फीस कोर्ट फीस तथा अन्य सभी आवश्यक खर्च कार्यालय उठाता है। जिला कारागार में बंद ऐसे बन्दी जो अपने मुकदमें में पैरवी नहीं कर पाते अथवा जमानतदार नहीं दे पाते उनकी रिहाई की व्यवस्था भी जिला प्राधिकरण कराता है। प्राधिकरण के तरफ के समय-समय पर लोक अदालतों का भी आयोजन किया जाता है जिसमें तमाम प्रकार के मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि तीनों तहसीलों में तालुका विधिक सेवा समिति का गठन किया गया है जिसमें पराविधिक स्वयं सेवकों की नियुक्ति भी की गयी है। ऐसे परिवार जिनमें आपसी विवाद अथवा वैवाहिक विवाद उत्पन्न हो जाता हैl उन मामलों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होकर सुलह समझौते के माध्यम से समाप्त कराया जा सकता है।
उपरोक्त समस्त जानकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यक्रत्रियों एवं आशा बहुओं को दी गयी तथा विधिक सेवाओं से सम्बन्धित पम्पलेट भी वितरित किया गयाl ताकि वो अपने-अपने क्षेत्र में इसका प्रचार-प्रसार कर सकें। तहसीलदार खलीलाबाद जर्नादन मौर्या ने तहसील स्तर पर संचालित कल्याणकारी योजनाओं में बारें में विस्तार बताया।
इसी प्रकार तहसील मेंहदावल एवं तहसील धनघटा में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा आशा बहुओं को आम जानमानस में प्रचार प्रसार हेतु पम्पलेट वितिरित किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के तरफ से कई विद्यालयों में जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आशा बहुएं आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं तमाम समस्त पराविधिक स्वयं सेवकगण कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments