रासेयो के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए जागरूक मतदाता ही इसकी नीव है। उक्त बातें राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता रैली में बताओ मुख्य अतिथि भागीरथी कृषक पीजी कॉलेज लक्ष्मीपुर के मुख्य नियंता शक्ति सेन त्रिपाठी ने कहीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में बहुत महत्वपूर्ण होती है ऐसे में जब पढ़े लिखे और जागरूक मतदाता अपने मतों का प्रयोग किसी भी देश की सरकार बनाने में करते हैं तो वह सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित अपने नियमों और नीतियों को संचालित करती है।एक जागरूक मतदाता ही उत्तम सरकार का चुनाव करते हैं।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रहमत अली व अजय त्रिपाठी ने लोकतंत्र में मतदान की भूमिका तथा एक मतदाता के कर्तव्यों को बच्चों को बताया ।त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षित और जागरूक मतदाता अपने मतों का प्रयोग करके साफ सुथरी सरकार बनाने में मदद करते हैं।
वर्तमान समय में समाज में लोकतांत्रिक मूल्यों में गिरावट आई है ऐसे में सभी पढ़े लिखे सभ्य समाजों से की जाती है और यह तभी संभव होगा जब समाज लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक होगा। हर व्यक्ति को अपने मत का मूल्य समझना होगा । व्यक्ति को बिना किसी पक्षपात व पूर्वाग्रह के स्वतंत्र होकर अपना मतदान करना चाहिए।
इस दौरान महाविद्यालय के प्रवक्ताओं के अलावा अमित यादव, शबाना खातून, सना खान, तमन्ना, खुशी, पारुल अग्रहरि, सना कौशर, प्रदीप, शनि प्रजापति सहित स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाएं मौजूद रहें।
अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…
रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…