महाशिवरात्रि को, श्रद्धालु करेंगें जलाभिषेक

महाशिवरात्रि को लेकर ईटहियां के पंचमुखी शिव मन्दिर सजे

पांच थानों की पुलिस फोर्स व सीसीटीवी कैमरे से होगी मंदिर की निगरानी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से सटे ईटहियां मिनी बाबा धाम के नाम से विख्यात पंचमुखी शिव मंदिर को सजाने संवारने की तैयारियां महाशिवरात्रि के एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई है। महाशिवरात्रि के दिन शिव दर्शन व जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया हैं। पांच थाने की पुलिस फोर्स मेले के चप्पे-चप्पे पर प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे।
प्राप्त समाचार के अनुसार हदू धर्म का पवित्र पर्व महाशिवरात्रि को लेकर ईटहियां मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर में रंगरोगन, साफ सफाई कर उसे आकर्षक ढंग से सजाने संवारने समेत मेले की अन्य तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई। उधर दुकानदार पूजन सामग्री आदि की व्यवस्था में अभी से अपनी तैयारी कर रहे हैं। शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में जलाभिषेक, शिवलिंग दर्शन और पूजा अर्चना के लिए सुबह सूर्योदय से पहले ही कपाट खोल दिए जाएंगे। जहां भारतीय सीमा क्षेत्र के आसपास और विभिन्न जगहों के साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल व बिहार प्रांत से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। महाशिवरात्री के दिन मंदिर पर होने वाली भीड़ व मेले को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, बैरिकेडिंग के अलावा मेले में तीसरी नजर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से प्रत्येक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर भी रहेगा।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी नीरज राय ने बताया मंदिर सुरक्षा को लेकर पांच थानों की पुलिस फोर्स की तैनाती हुई है, जिसमे महिला पुलिसकर्मी भी है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए जगह जगह बैरिकेडिंग की गई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

5 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

5 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

6 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

6 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

6 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

6 hours ago