बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय जयनगर नम्बर-2 पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों की खुली आवश्यक बैठक नायब तहसीलदार रवीन्द्र मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सर्व सम्मति से विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में पुनः अवधेश मालवीय को चुना गया, जबकिं उपाध्यक्ष पिंकी देवी चुनी गई। नव निर्वाचित पदाधिकारी को विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। नायब तहसीलदार ने विद्यालय की व्यवस्था एवं विद्यालय की साफ सफाई देख विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस, को शुभकामनाएं दी एवं गठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम के दौरान विकास,ममता यादव एएनएम, प्रमोद पासवान लेखपाल सहित विद्यालय के सभी स्टाफ एवं सैकड़ो अभिभावकगण उपस्थित रहे।
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…
बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…
मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…