आटो चालक ने 6 लोगो के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली विशुनपुर में एक आटो चालक को हार्न बजाने पर गाँव के ही कुछ लोगों ने जातिसूचक गालियाँ देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। आटो चालक ने 6 लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना में सम्बंधित धाराओं अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवकली विशुनपुर निवासी राहुल कुमार पुत्र रामफेर ने दर्ज कराये गये शिकायत में आरोप लगाया है कि वह 21 अप्रैल की रात करीब 8 बजे अपना आटो लेकर कोपागंज से वापस घर आ रहा था कि गाँव के बैटरी कारखाने के पास कार से पास लेने के लिए आटो का हार्न बजाया। उसी वक्त रास्ते से जा रहे गाँव के रमेश राय व उनकी पत्नी को नागवार लगा और वे गालियाँ देने लगे तथा रमेश राय की पत्नी ने डंडे से मारा पीटा। रमेश राय ने कालर पकड़ आटो से बाहर खींच लिया तथा जाति सूचक गालियाँ देने लगे। तभी गाँव के नीरज राय, आलोक राय, संजीव राय, मोहन यादव आ गए तथा जातिसूचक गालियाँ देते हुए मारने पीटने लगे तथा आटो में तोड़ फोड़ किया। तथा जान से मारने की धमकी दिया। मेरे परिजन जब बचाव में आये तो उन्हें भी गालियाँ दिये तथा मारा पीटा।
आटो चालक की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा सम्बंधित धाराओं सहित अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत दर्ज किया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीडीयू में तैयार हो रहे आधुनिक दीक्षा भवन और संवाद भवन, अगले माह से शुरू होंगे कार्यक्रम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित दीक्षा भवन एवं संवाद…

10 hours ago

“6 साल बाद इंसाफ: सातानकुलम केस में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा”

सातानकुलम कस्टोडियल डेथ केस: मदुरै कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मानवाधिकारों की रक्षा में न्याय की…

10 hours ago

डीडीयू का छात्रहित में बड़ा फैसला, SWAYAM से वंचित विद्यार्थियों को मिला अंतिम अवसर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में बड़ा निर्णय लेते…

10 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक की मौत के मामले में आरोपी को सजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में…

10 hours ago

स्थाई लोक अदालत का फैसला: पीड़ित परिवार को मिला 15.70 लाख का मुआवजा, त्वरित न्याय से बढ़ा भरोसा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। स्थाई लोक अदालत, महराजगंज द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में मंगलवार…

11 hours ago

स्वास्थ्य के प्रति सजगता ही सशक्त समाज की नींव: कुलपति प्रो. पूनम टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा एम्स गोरखपुर…

11 hours ago