संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी बखिरा के सामने स्थित दुर्गा मंदिर से सोमवार की शाम दुस्साहसी चोरों ने चांदी का मुकुट चोरी कर लिया। मुकुट का अनुमानित मूल्य चालीस हजार बताया जा रहा है।
चोरी की जानकारी होने पर कस्बेवासियों की भीड़ जुट गई। मंदिर के पुजारी बालकदास अयोध्या गए हैं। इस संबंध में पुजारी की मां शारदा देवी ने बताया कि मंदिर में दुर्गा जी की मूर्ति में चांदी का मुकुट लगा था। सोमवार की सुबह भोग लगाते समय भी मूर्ति में मुकुट लगा हुआ था। शाम को रोजाना की भांति प्रवचन भी चार बजे तक हुआ था। शाम से ही कस्बेवासी मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। एक दर्शनार्थी की नजर मां दुर्गा की प्रतिमा में लगे मुकुट पर गई। मुकुट नहीं लगे होने पर उसने चर्चा की। मुकुट चोरी की सूचना कस्बे में जंगल की आग की तरह फैल गई और लोगों की काफी भीड़ जुट गई।
थानाध्यक्ष श्याममोहन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…