Monday, April 13, 2026
HomeNewsbeatतहसील परिसर की दुकानों की नीलामी 20 अप्रैल को, बोली में भाग...

तहसील परिसर की दुकानों की नीलामी 20 अप्रैल को, बोली में भाग लेने का अवसर

घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने के लिए नीलामी की प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह नीलामी पूर्वान्ह 11 बजे से तहसील मुख्यालय घोसी के मीटिंग हॉल में संपन्न होगी। प्रशासन ने इच्छुक व्यक्तियों को निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर बोली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।
उप जिलाधिकारी घोसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह नीलामी 31 मार्च 2027 तक के लिए वैध रहेगी। चयनित बोलीदाता को निर्धारित शर्तों के अनुसार दुकानों का किराया आवंटित किया जाएगा। नीलामी की सभी शर्तें तहसील घोसी के नजारत अनुभाग में कार्यालय दिवस के दौरान देखी जा सकती हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी, जिससे अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित हो सके और सरकारी संपत्तियों का उचित उपयोग हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments