विभागीय अधिकारियों के ढुलमुल रवैया से जर्जर भवन की नीलामी अधर में

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) शिक्षा क्षेत्र उतरौला के प्राथमिक विद्यालय लाल नगर विरदा के दो जर्जर भवन धराशाई हो गए हैं। विभाग ने इस जर्जर भवन की नीलामी की तिथियां निर्धारित की लेकिन इसका मूल्यांकन अधिक होने से चार वर्षों में भवन की नीलामी नहीं हो सकी।
शिक्षा क्षेत्र उतरौला के अन्तर्गत बने प्राथमिक विद्यालय लाल नगर विरदा के दो कक्ष काफी जर्जर हो जाने से भवन धराशाई हो गए। लगभग चार वर्ष पहले धराशाई हुए भवन के सामग्री की नीलामी के लिए भवन की मूल्यांकन करने हेतु तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। इस टीम में तत्कालीन सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी उतरौला,वित्त लेखाधिकारी व सहायक पंचायत अधिकारी विकास खण्ड उतरौला को रखा गया। टीम ने धराशाई भवन का मूल्यांकन कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी। इस रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने धराशाई भवन की नीलामी का आदेश दे दिया। इस आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने नीलामी तिथि निश्चित की लेकिन कोई नीलामी लेने नहीं आया। ग्रामीणो का आरोप है कि तीन सदस्यीय टीम ने जर्जर भवन का मूल्यांकन काफी अधिक कर दिया। ग्रामीण राम प्रताप,अकबर, समीउल्लाह बताते हैं कि दो कमरों के जर्जर भवन की कीमत अस्सी हजार रुपए से अधिक होने पर कोई खरीददार इसकी नीलामी लेने नहीं आया। नीलामी न होने पर धीरे धीरे भवन धराशाई होता गया। बरसात के दिनों में इस धराशाई भवन में जानवरों ने अपना डेरा जमा लिया है। क ई बार जहरीले जानवर तक निकलते हैं। सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी उतरौला सतीश कुमार ने बताया कि भवन नीलामी की प्रक्रिया विभाग ने शुरू की थी लेकिन इसके मूल्यांकन अधिक होने से कोई नीलामी लेने नहीं आया है। इसके भवन का पुनः मूल्यांकन कराने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सूचित किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

8 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

8 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

8 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

9 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

9 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

9 hours ago