संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महुली थाना क्षेत्र के छितही पंजाब नेशनल बैंक के पास मोटरसाइकिल और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे दोनों गाड़ियों के परखचे उड़ गए।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि मोटरसाइकिल सवार अपने घर से महुली की तरफ आ रहा था कि महुली से बस्ती की ओर जा रही तेज रफ्तार कार बाइक सवार को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। जिससे बाइक सवारों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार दोनों लोग घायल हैं। जिसमें एक की हालत गंभीर हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाइक सवार के पुत्र मोहम्मद तय्यब ने घटना की लिखित तहरीर में बताया गया है कि 26 मई समय करीब 4 बजे सायं मृतक फखरुल हसन अपनी दुपहिया वाहन सुपर स्पलेंडर गाड़ी संख्या यूपी58 एस 8967 से महुली किसी काम से जा रहे थे कि तीव्र गति से महुली की ओर से आ रही चार पहिया कार संख्या यूपी58 एए 4317 चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाकर विपरीत साइड में जाकर ज़ोरदार टक्कर मार दिया। पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
पीड़ित की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने में कार चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 304-ए व 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हैl
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…
नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…