जेईई-एडवांस में जी.एम.एकेडमी के अतुल ने हासिल की सफलता

अतुल की सफलता पर जी एम एकेडमी की निदेशिका डॉ संभावना मिश्रा ने दी बधाई

सलेमपुर /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के जी.एम.एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अतुल कुमार पुत्र उमेश प्रसाद ने जेईई-एडवांस में सफलता पाकर माता-पिता तथा विद्यालय को गौरवान्वित किया है। अतुल ने आल इंडिया एससी वर्ग में 1427वां स्थान हासिल किया है।
विद्यालय के पिता उमेश प्रसाद ने कहा कि अतुल की प्रारंभिक शिक्षा जी एम एकेडमी से शुरू हुई और इंटर तक का अध्ययन सदैव संतोषजनक रहा। एक अभिभावक के रूप में मैं इस विद्यालय के पठन-पाठन से बहुत ही संतुष्ट हूं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने बताया कि अतुल शुरू से ही बहुत अनुशासित और परिश्रमी विद्यार्थी रहा है। इसका रिजल्ट हमेशा ही शानदार रहा। जेईई-मेन के बाद एडवांस में अपना स्थान सुरक्षित कर इस बच्चे ने हम सभी को बहुत ही गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की निदेशिका डॉ. संभावना मिश्रा ने छात्र और उसकी मां को मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं कहा कि हमें ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों पर सदैव गर्व है, जो जी एम एकेडमी की शोभा में चार चांद लगा रहे हैं।
अतुल की मां उषा देवी ने कहा कि मैं अपने बच्चे और जी एम एकेडमी की शिक्षण व्यवस्था से बहुत खुश हूं।
इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक दिलीप कुमार सिंह, आशुतोष तिवारी, सुनील गुप्ता, प्रमोद कुमार, अमूल्य, पंकज आदि मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का कमाल, पहलगाम से पश्चिम एशिया तक बना दबदबा

BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…

2 minutes ago

सहारनपुर से अयोध्या तक बदले अधिकारी, यूपी सरकार ने किए बड़े तबादले

यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…

15 minutes ago

शिक्षक से पुलिस और स्वास्थ्य तक हजारों नौकरियां, बिहार में भर्ती का बड़ा कैलेंडर तैयार

बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…

26 minutes ago

तीन-तीन सर्जरी भी नहीं रोक सकीं उड़ान, अब भारतीय टीम पर नेहा-बेबी की नजर

आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…

41 minutes ago

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

13 hours ago