भगवान विष्णु को समर्पित है निर्जला एकादशी व्रत – आचार्य अजय शुक्ल

6 जून को रखा जाएगा निर्जला एकादशी व्रत

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।निर्जला एकादशी व्रत सनातन धर्म व संस्कृति का प्रमुख महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है।यह व्रत भगवान विष्णु जी को समर्पित व्रत है, इसे ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष के एकादशी तिथि को रखा जाता है। उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल उर्फ जीउत बाबा ने कहा कि इस साल यह व्रत 6 जून शुक्रवार को मनाया जाएगा। पंचाग के अनुसार एकादशी तिथि 6 जून को रात 2 बजकर 15 मिनट पर शुरू होकर 7 जून को सुबह 4 बजकर 47 मिनट बजे समाप्त होगा। उदया तिथि के अनुसार व्रत 6 जून को रखा जाएगा। पारण का शुभ मुहूर्त 7 जून को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट से 4 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।इस दिन भक्त बिना अन्न जल के व्रत रखते हैं। मान्यता है कि साल के सभी 24 एकादशियों के व्रत के बराबर अकेले निर्जला एकादशी व्रत रखने से पूण्य फल प्राप्त होता है।सभी कष्टों का समूल नष्ट होता है।इस दिन नारियल का दान महत्वपूर्ण होता है, इस व्रत में भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करना शुभ माना जाता है। व्रत की शुरूआत सुबह नित्य क्रिया कर्म से निवृत्त होकर स्नानादि करके पवित्र होकर तुलसी की मंजरी व पत्र भगवान विष्णु की मूर्ति पर अर्पित कर “ॐ नमः भगवते वासुदेवाय” मंत्र जप 108 बार करें।लेकिन ध्यान रखें तुलसी पत्र एकादशी के दिन न तोड़े एक दिन पहले ही तोड़कर रख दें।इस व्रत के करने से मानव जीवन में कभी भी कष्ट नही होता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

दीपावली पर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी, डीएम-एसपी ने किया पैदल गश्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को…

6 hours ago

समाधान दिवस में 130 शिकायतें, 22 का मौके पर निस्तारण

डीएम ने खलीलाबाद में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश…

7 hours ago

मऊ की जनता त्रस्त, विधायक अदालती मुकदमों में व्यस्त: शक्ति सिंह ने अब्बास अंसारी से पूछे सात सवाल

30 वर्षों की राजनीति पर उठाए सवाल, बंद कपड़ा मिलों के पुनरुद्धार, बुनकरों के रोजगार…

7 hours ago

छठ महापर्व को लेकर नगर निगम की व्यापक तैयारी, गोरखपुर के 327 घाटों पर सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

24 प्रमुख छठ स्थलों पर विशेष व्यवस्था, चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल की भी…

7 hours ago

मानसिक मंदित आश्रय गृह के बच्चों संग पुलिस ने मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां और मोमबत्तियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का ही नहीं, बल्कि दूसरों…

7 hours ago

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 52 वर्षीय अधेड़ की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा रोड मुख्य मार्ग पर रुद्रवार स्थित काली माता मंदिर के…

7 hours ago