मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग
मुंबई( राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय के साथ कुछ बदमाशों द्वारा मारपीट करने की गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना से हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से उपाध्याय परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। इस मामले में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है।. हिंदू महासभा की ओर से इस मामले की उच्च स्तरीय सीआईडी जांच की मांग की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार धीरेंद्र शास्त्री महाराज का कार्यक्रम लेने को लेकर हुए विवाद की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उसी गुस्से को लेकर अभिजीत करजुले और मयूरेश कुलकर्णी, 15 से 20 लोगों का एक समूह ओशिवरा में उपाध्याय के घर पहुंचे और उनके परिवार के सामने उनकी पिटाई की। इस घटना के बाद सोसाइटी के पदाधिकारियों ने मारपीट करने वाले सभी लोगों को ओशिवरा पुलिस स्टेशन में इकट्ठा किया और पुलिस में मामला दर्ज कराया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओ में कड़ा आक्रोश व्याप्त है।
बताया जाता है कि उपाध्याय परिवार की जान को खतरा है और मुंबई पुलिस कमिश्नर से मांग की गई है कि उन्हें सुरक्षा दी जाए।
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय ने मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय सीआईडी जांच कराई जाए और संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…