नहर पर बने पुल की रेलिंग से लगायी थी छ्लांग
सिंदुरिया थाने का है मामला
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। पारिवारिक कलह से तंग आकर नहर में कुदी नवविवाहिता का शव 24 घंटे के बाद सोमवार को भी नही मिला।परिजन लगातार नहर के चारो तरफ नजर गड़ाए हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो रविवार 4:30 बजे दिन में जब महिला नहर में कूदी तो डूबते समय चिल्लाई थी तथा हाथ बाहर कर बचाने की मदद मांग रही थी। चुकीं नहर में पानी का बहाव इतना तेज था कि बचाव करने पहुंचे लोग जब तक उसके पास पहुंचे तब तक वह डूब चुकी थी।बताया यह भी जा रहा है कि नवविवाहित 8 महीने की गर्भवती थी और सास ससुर से अनबन करके घर से मायके खमहौरा(बंजरिया)के लिए चली थी लेकिन उसके दिमाग मे शायद कुछ और ही चल रहा तब।सोमवार को उसके परिजन सवेरे से ही नहर के दोनों तरफ आंखें गड़ाए इस आस में बैठे थे कि शायद कहीं किसी झुरमुट में फसी मिल जाए लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव का कोई पता नहीं चला।
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…