Wednesday, January 28, 2026
Homeमहाराष्ट्रहिंदू महासभा मुंबई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को घर में घुसकर जान से...

हिंदू महासभा मुंबई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को घर में घुसकर जान से मारने की कोशिश

मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग

मुंबई( राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय के साथ कुछ बदमाशों द्वारा मारपीट करने की गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना से हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर से उपाध्याय परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। इस मामले में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है।. हिंदू महासभा की ओर से इस मामले की उच्च स्तरीय सीआईडी ​​जांच की मांग की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार धीरेंद्र शास्त्री महाराज का कार्यक्रम लेने को लेकर हुए विवाद की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उसी गुस्से को लेकर अभिजीत करजुले और मयूरेश कुलकर्णी, 15 से 20 लोगों का एक समूह ओशिवरा में उपाध्याय के घर पहुंचे और उनके परिवार के सामने उनकी पिटाई की। इस घटना के बाद सोसाइटी के पदाधिकारियों ने मारपीट करने वाले सभी लोगों को ओशिवरा पुलिस स्टेशन में इकट्ठा किया और पुलिस में मामला दर्ज कराया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओ में कड़ा आक्रोश व्याप्त है।
बताया जाता है कि उपाध्याय परिवार की जान को खतरा है और मुंबई पुलिस कमिश्नर से मांग की गई है कि उन्हें सुरक्षा दी जाए।
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय ने मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय सीआईडी ​​जांच कराई जाए और संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments