Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमोह माया के त्याग से ही परमात्मा की प्राप्ति संभव है: आचार्य...

मोह माया के त्याग से ही परमात्मा की प्राप्ति संभव है: आचार्य घनश्याम महाराज

बड़हलगंज( राष्ट्र की परम्परा)l मां बाप की सेवा ही सच्ची सेवा है। इनका कर्ज चुका पाना संभव नही है। इस मानव शरीर की काया से मोह माया त्याग देने से परमात्मा की प्राप्ति होता है। मोह माया त्यागने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है, यह बाते बड़हलगंज विकास खंड के मुजौना गांव में चल रहे भागवत कथा के रसपान के दौरान बुधवार को, आचार्य घनश्याम महाराज ने कही। वृन्दावन से आये आचार्य ने नौ दिवसीय भागवत कथा का रसपान लोगो को कराया, उन्होंने कहा कि दीन दुखियो की सेवा करने से आत्मा को संतुष्टी मिलती है, आत्मा की संतुष्टी से ही परमात्मा का वास होता है। इसके पहले कथा का शुभारंभ कथा आयोजक रामअधीन तिवारी व प्रेम तिवारी ने आरती कर किया। अंत में कथा श्रोताओ को बिष्णु दयाल तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान आचार्य रामदयाल तिवारी, जोखन मिश्र, जितेन्द्र तिवारी, सुमंत तिवारी, शिवदयाल तिवारी, रामप्रसाद विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments