Categories: बहराइच

व्यवसायी पर चाकू से हमला कर नगदी लूटा

बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी पर चाकु से ताबड़तोड़ हमला कर नगदी लूटा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) कोतवाली नगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को तगादा वसूलकर घर जा रहे बाइक सवार कपड़ा व्यवसाई पर लगभग छह से सात की संख्या में बदमाशों ने चाकू से हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल व्यवसायी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला बड़ीहाट निवासी वली उल्लाह (28) कपड़ा व्यवसाई हैं। वह शहर में संचालित दुकानों पर सामान की बिक्री कर प्रतिदिन तगादा वसूली का कार्य करते हैं। शुक्रवार रात को तगादा वसूलकर व्यवसाई बाइक से अपने घर जा रहा था। कोतवाली नगर के काजीपुरा स्थित मूंग फली चौराहे पर बाइक सवार व्यवसाई पहुंचा। तभी कुछ लोग आ गए। जिला अस्पताल में भर्ती व्यवसाई ने बताया कि, अज्ञात नकाब पोश लोग पहुंचे। सभी ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। जिससे वली उल्लाह घायल होकर जमीन पर गिर गया। व्यवसाई के घायल होते ही सभी नगदी भरा बैग लेकर फरार हो गए। लूट और हमले की सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है। अभी कितनी नगदी लूट हुई है। इसका पता नहीं चल सका है। घायल व्यवसाई ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

6 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

7 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

7 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

7 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

8 hours ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

8 hours ago