नवीन परती की पैमाईश को गए लेखपाल पर हमला

राजस्व अभिलेख को भी मनबढ़ो ने फाड़ा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर तहसील में तैनात लेखपाल तहसीलदार सलेमपुर के आदेश पर नवीन परती की पैमाईश करने गए थे कि उसी ग्राम के एक व्यक्ति द्वारा हल्का लेखपाल पर हमला कर दिया गया और राजस्व अभिलेख भी फाड़ दिया गया । पूरा प्रकरण इस प्रकार है ग्राम शीशवा दीक्षित थाना सलेमपुर तहसील सलेमपुर निवासी अखिलेश तिवारी पुत्र बृजबिहारी तिवारी के द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर ग्राम सभा स्थित नवीन परती भूमि के पैमाईश की मांग की थी जिसपर तहसीलदार सलेमपुर के आदेश पर हल्का लेखपाल अतुल कुमार अपने सहयोगी लेखपाल सत्यानंद तिवारी और कानूनगो के साथ मौके पर पहुंच पैमाईश करने लगे तभी इसी गांव निवासी सत्यदेव तिवारी पुत्र जगदीश तिवारी , ऋषिकेश तिवारी पुत्र सत्यदेव तिवारी द्वारा पैमाईश रोकते हुए लाठी डंडा लेकर लेखपाल अतुल कुमार पर हमला कर दिया गया साथ ही भद्दी भद्दी गाली भी दिया गया और इनके हाथ से राजस्व अभिलेख छीन कर फाड़ दिया गया किसी तरह लोगो के बीच बचाव करने पर लेखपाल वहां से सुरक्षित वापस आए । अब लेखपाल अतुल कुमार द्वारा इसकी शिकायत सलेमपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर की गई है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

3 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

19 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

19 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

19 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

19 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

19 hours ago