Monday, February 16, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेड्यूटी पर आया अटैक, अस्पताल तक पहुंचते-पहुंचते तोड़ा दम

ड्यूटी पर आया अटैक, अस्पताल तक पहुंचते-पहुंचते तोड़ा दम

गाजियाबाद में 18 घंटे के भीतर दो सब इंस्पेक्टरों की हार्टअटैक से मौत हो गई

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)
गाजियाबाद मे दो दारोगा अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक सीने में दर्द उठा। साथी पुलिसवाले अस्पताल ले गए। वहां उनको मृत घोषित कर दिया गया, एक साथ दो दरोगा के निधन से पुलिस महकमे में शोक है।
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शिप्रा सन सिटी चौकी प्रभारी रामवीर सिंह की गुरुवार की रात, अचानक तबीयत बिगड़ गई उन्हें हार्टअटैक आया जिसपर साथी पुलिसवाले तुरंत नजदीक के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। अटैक आने से कुछ देर पहले ही रामवीर सिंह ड्यूटी-चेकिंग करके पुलिस चौकी पर लौटे थे। 2015 बैच के दारोगा रामवीर सिंह मूलत: आगरा जिले में बांह थाना क्षेत्र स्थित गांव मधेपुरा के रहने वाले थे। पुलिस लाइन परिसर में कमिश्नर अजय कुमार मिश्र व अन्य अधिकारियों ने सब इंस्पेक्टर रामवीर सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और श्रद्धांजलि दी।
उधर, वेव सिटी थाना क्षेत्र की लालकुआं चौकी पर तैनात सब इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह की, शुक्रवार दोपहर को मौत हो गई। साथी पुलिसवालों के अनुसार, वे ड्यूटी पॉइंट पर मौजूद थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। ऐसा लगा, जैसे हार्टअटैक आया हो हमराही तुरंत छत्रपाल सिंह को लालकुआं के पास एक अस्पताल में ले गए, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments