रोजी-रोटी की तलाश में निकला था अतहर, दरिंदगी ने छीन ली जिंदगी

नवादा में कपड़ा फेरी वाले की पीट-पीटकर हत्या, इंसानियत हुई शर्मसार

नवादा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र से एक ऐसी अमानवीय घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले एक कपड़ा फेरी व्यवसायी को कुछ युवकों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पीड़ित रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन दरिंदगी पर उतरी भीड़ का दिल नहीं पसीजा।

ये भी पढ़ें –देवरिया पुलिस का ‘मार्निंग वॉकर चेकिंग’ अभियान, आमजन से सीधा संवाद कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

मृतक की पहचान नालंदा जिले के लेहरी थाना अंतर्गत गगनडीह मोहल्ला निवासी मोहम्मद अतहर हुसैन (40) के रूप में हुई है। अतहर बीते करीब 20 वर्षों से नवादा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे और इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, अतहर डुमरी गांव में फेरी कर देर शाम वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भट्टा गांव के पास 5 से 7 युवकों ने उन्हें घेर लिया। पहले कहासुनी हुई और फिर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि उनका सामान और नकदी भी लूट ली।

ये भी पढ़ें –गाँवों की सेहत पर संकट: टूटी स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ और अनसुनी आवाज़ें कब तक इंतज़ार करेंगी?

गंभीर रूप से घायल अतहर को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें –घंटाघर की हरबंश गली से सत्ता के शिखर तक: पंकज चौधरी की अजेय राजनीतिक गाथा

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है। यह घटना कानून-व्यवस्था और सामाजिक संवेदनाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Editor CP pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

12 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

13 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

13 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

14 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago