महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। अटेवा पेंशन बचाओ मंच, पनियरा ब्लॉक कार्यकारिणी की तरफ से ब्लॉक के विद्यालयों, कार्यालयों व प्रमुख स्थानों पर पेंशन शंखनाद महारैली 01 अक्टूबर दिल्ली चलों कार्यक्रम के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए विद्यालयों , कार्यालयों पर पोस्टर चिपकाए व सदस्यता अभियान चलाए।
पनियरा ब्लॉक महामंत्री मो अय्यूब अंसारी व संयुक्त मंत्री अरुण मिश्रा राजकीय इंटर कालेज पनियरा में पहुँच कर समस्त अध्यापकों को अटेवा का सदस्य बनाया व 01 अक्टूबर को दिल्ली महा शंखनाद रैली में चलने हेतु प्रेरित किया। सदस्यता अभियान में चंद्रशेखर मिश्रा,राजेश कुमार,आजाद प्रजापति,महेन्द्र कुमार,दिलिप चन्द शुक्ला, मनोज गोंड,अजय कुमार मिश्रा,कृष्ण मोहन,दिनेश गुप्ता,मुकेश कुमार को अटेवा की सदस्यता दिलाई गई । साथ ही राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामाज्ञा प्रसाद ने पुरानी पेंशन से आच्छादित होने के बावजूद अटेवा के विषय में ब्लॉक महामंत्री से विस्तृत रूप से जानकारी ली। उसके उपरान्त अटेवा को समर्थन का आह्वान किये। सभी अध्यापकों को अटेवा को मजबूत करने व 01 अक्टूबर पेंशन शंखनाद रैली में चलने के लिए समर्थन मांगा गया जिसमें सभी लोगों द्वारा आश्वासन दिया गया।
बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026: आवेदन की तारीख घोषित, 150 अंकों की होगी परीक्षा…
यूपी में बारिश का कहर: 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान क्षतिग्रस्त; कई जिलों…
शक ने पार कराई इंसानियत की हद! युवक को पेड़ से बांधा, आधा सिर मुंडा…
केरल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केरल में कांग्रेस और भाजपा के युवा संगठनों के बीच…
रेलवे में बदलाव पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, बोले- आंकड़ों के साथ चर्चा…
नामसाई में बाल तस्करी गिरोह का खुलासा, 47 बच्चों समेत 51 लोगों को बचायाबेहतर शिक्षा…