Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा, शंकर वाटिका में...

ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा, शंकर वाटिका में भव्य स्वागत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित शंकर वाटिका में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष/ प्रांतीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निवर्तमान सांसद प्रतिनिधि भरथ शुक्ला एवं काशीनाथ सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।

समारोह में जनपद भर से बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवकों की उपस्थिति रही, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष/प्रांतीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने बताया कि दोनों प्रतिनिधियों ने हाल ही में लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर ग्राम रोजगार सेवकों की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने रोजगार सेवकों की विभिन्न मांगों से संबंधित विस्तृत ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया है और कहा है कि ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं का निस्तारण जल्द कराया जाएगा।

ये भी पढ़े – संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

इस आश्वासन से जनपद के रोजगार सेवकों में नई उम्मीद जगी है और संगठन के पदाधिकारियों ने इसे एक महत्वपूर्ण पहल करार दिया है।
समारोह में जिला महासचिव इंद्रमणि विश्वकर्मा, घुघली ब्लॉक अध्यक्ष बंधु मद्धेशिया, ब्लॉक महामंत्री राहुल कुमार गुप्ता, इंद्र विजय यादव, प्रवीण मणि त्रिपाठी, राहुल गुप्ता, संतोष रैना, धनराज, राजेंद्र, धर्मेंद्र, ओमप्रकाश सिंह, ओम प्रकाश आर्य, सर्वेश मद्धेशिया, अमित कुमार, मोहन लाल प्रजापति, अशोक कुमार, चिन्नू प्रसाद, राम मिलन तथा पूर्व ग्राम प्रधान वकील उपाध्याय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमाल अहमद सहित तमाम
ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहें।

समारोह के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार से अपेक्षा जताई कि ग्राम रोजगार सेवकों के हित में शीघ्र ठोस निर्णय लेकर उनकी लंबित समस्याओं का समाधान किया जाएगा, जिससे प्रदेश भर के रोजगार सेवकों को राहत मिल सके।

ये भी पढ़े – फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments