कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड से दौड़ लगवाई व परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया।
उन्होने बलवा ड्रिल एवं टियर गैस सामग्री को चेक करते हुए आदेशित किया यह सुनिश्चित कर लें कि सायरन/ पी.ए.सिस्टम चालू हालत में हों।
ड्रिल के दौरान शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का परीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस लाइन की मेस/बैरक आदि का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।
संवाददाता कुशीनगर..
राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के बाद सक्रिय हुई टीम, पूरी धनराशि खाते में…
महराजगंज में प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने गिनाईं केंद्र और प्रदेश सरकार की…
आमने-सामने की टक्कर से मचा हड़कंप, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया शाहजहांपुर (राष्ट्र की…
हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार, घायलों को जिला अस्पताल रेफर बलिया (राष्ट्र की…
लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण और राजस्व लक्ष्य हर हाल में पूरा करने पर जोर…
रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…