साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र में महुअवा कांटा के समीप नेशनल हाईवे पर पुलिस ने एक तस्कर को 17.6 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद मादक द्रव्य का अनुमानित बाजार मूल्य तीन लाख तिरपन हजार रुपये बताया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक अनिल उपाध्याय को मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में एसएसआई सभाजीत सिंह, एसआई आकाश सिंह, कांस्टेबिल विनोद यादव, रामप्रवेश यादव, सोहित कुमार यादव, अभिलाष यादव, अर्जून खऱवार की टीम उक्त स्थान पर पहुंची तो कहीं जाने के लिए बैग लेकर वाहन की प्रतीक्षा कर रहा संदिग्ध युवक भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। पुलिसिया पूछताछ मे तस्कर की शिनाख्त बिहार प्रांत के जिला बेतिया के थाना भीतहा के ग्राम पंचायत रूपही टाड़ के निवासी टुनटुन पटेल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर बैग मे 17.650 किग्रा गांजा मिला।
एसएचओ ने बताया कि तस्कर के विरुद्ध मुअसं 246/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

2 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

2 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

2 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

3 hours ago