Sunday, March 1, 2026
HomeNewsbeatएएसपी ने मधुबन के दरगाह में दोनों समुदाय के लोगों संग किया...

एएसपी ने मधुबन के दरगाह में दोनों समुदाय के लोगों संग किया संवाद

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के मधुबन दरगाह में एएसपी अनूप कुमार ने दोनों समुदाय के लोगों संग संवाद स्थापित किया।
गाँव के लोगों के साथ बैठक कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पकड़ी चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किसी को जबरदस्ती रंग बिल्कुल न लगाएं। यदि कोई होली नहीं खेलना चाहता है तो उसके साथ होली न खेलें, क्योंकि होली का आनंद तभी आता है जब दोनों लोग एक दूसरे को रंग लगाएं।

हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों की एक बड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में रमजान का महीना चल रहा है। आगे होली भी है। इसलिए आपसी प्रेम और सौहार्द बहुत जरूरी है। दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे आपका पड़ोसी आहत हो। उन्होंने उपस्थित लोगों से भरोसा लिया कि यहाँ होली का पर्व शकुशल संपन्न कराएँगे और किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं होगी। दोनों समुदाय के लोगों ने एक स्वर में इस बात पर अपनी सहमती जताई।

सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय ने मुस्लिम बन्धुओं से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को रंग से परहेज हो तो बेहतर है कि वह जलूस से दूरी बनाये रखे। वहीं हिंदू भाई भी किसी मुस्लिम को तब तक रंग न लगाएं जब तक उसमें उसकी स्वीकृति शामिल न हो। छोटे-छोटे विवादों से बचें और भय मुक्त होकर अपने-अपने पर्व को मनाएं, प्रशासन पूरी तरह आप सबके साथ खड़ी है।

बैठक में लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और न ही अफवाह फैलाने की ताकीद की गयी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन के सहयोग की अपील की गयी।

इस दौरान थाना प्रभारी रजीव कुमार सिंह, ग्राम प्रधान लक्ष्मण वर्मा, मोहसिन आलम, एसपी वर्मा, श्रीराम राजभर, अवधेश वर्मा, सोनू हिन्द, पिंटू गुप्त सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments