Categories: Uncategorized

आशीष बने अखिल भारतीय कलवार, जायसवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।अखिल भारतीय कलवार, कलाल, कलार, जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चंद झरीवाल एवं राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचंद जायसवाल व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ मनोज जायसवाल ने संयुक्त रूप से 02 अप्रैल को गोरखपुर में प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय संरक्षक ने कहा कि हमारी जाति को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग नाम से पिछड़ा वर्ग में आरक्षण प्राप्त है। हमारी जाति के लोग बड़ी संख्या में जायसवाल नाम का उपयोग करते हैं। पूरे भारतवर्ष में संपूर्ण जाति को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य से नवीन संस्था का नाम अखिल भारतीय कलवार,कलाल, कलार, जायसवाल महासभा नाम रखा गया है।
इसी क्रम में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ने कहा कि संगठन विस्तार के क्रम में समाज में निरंतर सक्रियता व भागीदारी को देखते हुए पत्रकार आशीष जायसवाल को उत्तर प्रदेश का युवा अध्यक्ष व गणेश कुमार भगत को बिहार प्रदेश का युवा अध्यक्ष घोषित किया गया है। पहले चरण में शेष राज्यों के युवा अध्यक्षों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। देश के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राथमिक रूप से दिलवाये जाने और युवाओं को न्यायपालिका एवं प्रशासनिक सेवाओं में प्रवेश करने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए समाज के भामाशाहों और बुद्धिजीवियों का सहयोग लिया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

1 hour ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

2 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

3 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago