घर-घर कालाजार रोगियों की खोज करेंगी आशा कार्यकर्ता: डीएमओ

एसीडी अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l कालाजार उन्मूलन अभियान के अंतर्गत गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा में जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) सीपी मिश्रा की अध्यक्षता में घर-घर सक्रिय कालाजार रोगी खोज अभियान (एसीडी) के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं को कालाजार रोगियों की पहचान और उनकी जांच कराने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा ने कहा, “आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर उन मरीजों की पहचान करेंगी, जो दो सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं।” उन्होंने कालाजार के लक्षण, शुरुआती और गंभीर स्थितियों, संदिग्ध रोगियों की पहचान, उपचार प्रक्रिया और समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी कहा कि आशा कार्यकर्ता इस अभियान की रीढ़ की हड्डी हैं, और इनकी सक्रियता और जागरूकता के माध्यम से कालाजार के रोगियों की समय पर पहचान और इलाज सुनिश्चित किया जा सकेगा।प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रत्येक आशा कार्यकर्ता प्रति दिन 50 घरों का दौरा करेगी और दो सप्ताह से बुखार वाले मरीजों को चिन्हित करेगी। संदिग्ध रोगियों की पहचान होते ही इन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र रेफर करना आवश्यक है, ताकि समय रहते जांच और इलाज शुरू किया जा सके।प्रशिक्षण में सहायक मलेरिया अधिकारी नवीन भारती, सहयोगी संस्था सीफार के जिला प्रतिनिधि नीरज, बीसीपी आशुतोष त्रिपाठी, बीएसडब्लू राकेश और अन्य आशा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

7 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

7 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

8 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

8 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

8 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago