Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआशा त्रिपाठी ने आईसीएसई परीक्षा में 99 %अंक प्राप्त कर जिले का...

आशा त्रिपाठी ने आईसीएसई परीक्षा में 99 %अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
अधिवक्ता वशिष्ठ पति त्रिपाठी की पौत्री कुमारी आशी त्रिपाठी ने आई0सी0एस0ई0 बोर्ड से 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर, जनपद का नाम रोशन किया।
कलेक्ट्री कचेहरी देवरिया के वरिष्ठ अधिवक्ता वशिष्ठ पति त्रिपाठी की सुपौत्री कुमारी आशी त्रिपाठी ने कक्षा दशवीं की परीक्षा में आई.सी.एस.ई. बोर्ड से 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अधिवक्ता संवर्ग को गौरवान्वित किया है। कुमारी आशी त्रिपाठी लखनऊ के प्रतिष्ठित स्कूल में अध्ययनरत् हैं और उन्होने ऑल इण्डिया में पांचवी रैंक प्राप्त की है। उनकी सफलता पर जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व नवनीत मालवीय एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजू, अर्जुन सहित दीवानी व कलेक्ट्रेट के सम्मानित अधिवक्ताओ ने हर्ष व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments