
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। चेंबूर की कार्य सम्राट भाजपा नगरसेविका आशा ताई सुभाष मराठे की भाजपा द्वारा मुंबई मनपा चुनाव २०२५ के चुनाव संचालन समिति में नियुक्त किया गया है। आशा ताई मराठे वर्तमान में भाजपा दक्षिण मध्य मुंबई जिला महिला की अध्यक्ष भी हैं। वे कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय मानी जाती हैं। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा हाईकमान ने उन्हें आगामी मुंबई मनपा चुनाव २०२५ के चुनाव संचालन समिति में नियुक्त किया है। आशा ताई मराठे ने अपनी नियुक्ति के लिए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, प्रदेश कार्याध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण और भाजपा मुंबई के अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार का आभार जताया है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी आगामी मुंबई मनपा चुनाव के लिए अभी से ही युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए भाजपा के 27 प्रमुख नेताओं की मनपा चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की गई है। आशा ताई मराठे को भाजपा मुंबई मनपा चुनाव २०२५ की प्रबंधन समिति में नियुक्त किए जाने पर बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है।
More Stories
वैद्यकीय मदत कक्ष की पहल: ग्रामीण छात्रों को निःशुल्क शैक्षणिक सामग्री वितरित
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज संघ को लगा झटका
शशि कला पटेल ने पीएचडी की उपाधि हासिल की